Posts

Showing posts from May, 2019

एहसास

ना जाने ऐसा क्यों होता है, जो आपका होता है वही पराया हो जाता है| सोचा था साथ रहेंगे हमेशा, किसे पता था नफरत करेंगे इस तरह|| कल जो मिले थे हँस के, आज वो ही पल आँखों में आँसू ला देते हैं| अनजाने में मिली वो जो ख़ुशी थी, अनजाने में दुःख दे जाते हैं|| लगता था जी ना पाएँगे हम जिसके बिना, आज उसके साथ ना जीने की कसम खा ली है| हँसी की वजह बनाया था हमने जिसे, उसके बग़ैर मुस्कराने की आदत दाल ली है|| टहलते हुए पहुँच जाते हैं, उन हसीन जगहों पे कभी| मुस्कान तो आती ही है, ग़म भी लौट आते हैं सभी|| अपनों के लिए जीना चाहते थे, अपने ही कहीं खो गए| अब खुद के लिए भी जीना है, अपनों को खोज कर|| आँखें पढ़ लेते थे जो, हम कैसे नहीं पढ़ पाए उनकी आँखें| प्यार किया था जिनसे, हम कैसे नहीं समझ पाए उनकी बातें|| दौड़ में हमेशा अव्वल आते थे वो, भागना उन्हें पसंद था| जिंदगी से भाग रहे थे वो, हमे कहाँ पता था|| सीखा था जिनसे भरोसा करना, उन्होंने ही भरोसा तोड़ दिया| हर छोटी बात पर रो पड़ते थे हम, उन्होंने दर्द में भी मुस्कराने के लिए छोड़ दिया||

कॉलेज के आखिरी कुछ दिन (Farewell)

बस अब आखिरी के कुछ दिन ही तो रह गए हैं, मानो हम मेहमान बन गए हैं । समेट रही हूँ जो कुछ भी समेट सकूँ, पर सब बिखरा-बिखरा सा लग रहा है, मानो मेरा ही कोई एक हिस्सा पीछे छूट रहा है । ये चार साल का सफर आठ सेकंड में रिवाइंड हो जाता है, कुछ 16 एक्सप्रेशंस और अनगिनत इमोशंस दे जाता है । न जाने इस सफर की कैसी शुरुआत हुई होगी, करीब-करीब 100 लोगों से मुलाकात हुई होगी, 50 से बात हुई होगी और 5 दिल में बस गए होंगे बस फिर क्या, हम उनके साथ चल दिए होंगे । मुझे तो यह भी नहीं पता इस सफर का अंत किसे मानूँ? उस पल को जो मुझे लगता है मेरा डिपार्टमेंट में आखिरी पल हो सकता है उसे जब मुझे लगता है मैं अपना कपबोर्ड आखिरी बार बंद कर रही होंगी, या फिर उसे जो मुझे लगता है दोस्तों से आखिरी मुलाकात हो सकती है। क्या एक और मुलाकात की उम्मीद करना गलत होगा? मन तो नहीं है पर आगे तो बढ़ना ही है, पर कुछ पल ठहर कर आँखें नम करने में भी कुछ बुराई नहीं है ।

Thoughts (विचार)

1. Everything need not have a reason and a lesson. 2. तकदीर तो बदल नहीं सकते, आदत ही बदल लीजिये ज़नाब । 3. If you feel a misfit in your life, congratulations, you are alive !! 4. No matter what, you can't change the clocks!! 5. When He's there to maintain account of our actions, who are we to judge!! 6. Go a little off-track to get on track!! 7. Just one sentence and you can loose yourself into someone else's dream. 8. One doesn't need a reason but enough courage to be happy. 9. Life is a strange sequence of familiar events 10. When you become aware of someone's presence not by any physical senses but the warmth you can feel. Yes it's love. 11. It feels great when someone stumbles before you not due to lack of confidence but due to love the person holds in the heart. It feels great when you can feel the warmth of the person standing at a distance of a hand or two away from you. It feels great when someone wants to witness every action you perform. Yes it...